Chhoti Diwali Puja Vidhi, Narak Chaturthi Puja Vidhi, Narak Chaturdashi Puja Vidhi, Narak Chaturthi Pujan
Chhoti Diwali/ Narak Chaturthi i.e. the day preceding Diwali likewise holds awesome criticalness in Hinduism as it remembers the triumph of Lord Krishna over the evil spirit ruler Narakasura.
![]() |
| Narak Chaturthi Pujan |
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को "नरक चतुर्दशी" कहा जाता है। कुछ जगहों पर इसे "रूप चतुर्दशी" और "छोटी दीपावली" के नाम से भी जाना जाता है।
Choti Diwali/ Narak Chaturthi Puja Vidhi in Hindi
पूजा विधि (Narak Chaturdashi in Hindi): भविष्य पुराण के अनुसार इस दिन प्रभात के समय नरक के भय को दूर करने के लिए स्नान अवश्य करना चाहिए। इसके बाद देवताओं का पूजन करके दीपदान करना चाहिए। स्नान के दौरान अपामार्ग (चिचड़ा) के पत्ते को सिर के ऊपर निम्न मंत्र पढ़ते हुए घुमाना चाहिए।
हर पापमपामार्ग भ्राम्यमाणं पुन: पुन:।
आपदं किल्बिषं चापि ममापहर सवर्श:। अपामार्ग नमस्तेस्तु शरीरं मम शोधय॥
स्नान मुहूर्त: स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 38 मिनट से लेकर 07 बजकर 25 मिनट तक का है।
________________________________________________________
Abhyang Snan on Chaturdashi day, which is famously known as Naraka Chaturdashi, is a huge one. It is trusted that individuals, who do Abhyang Snan on this day, can abstain from going to Narak. Til (i.e. sesame) oil ought to be utilized for Ubtan amid Abhyang Snan.
1. Prarthana (प्रार्थना)
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को प्रातःकाल 'अपामार्ग' और 'चकबक' को स्नान के समय मस्तक पर घुमाना चाहिये। इससे नरक के भय का नाश होता है। उस समय निम्न प्रकार से प्रार्थना करे-
सीता-लोष्ट-सहा-युक्तः सकंटका-दलनवितः |
हर पापमपामार्ग ! भ्राम्यमनः पुनः पुनः ||
Sita-Loshta-Saha-Yuktah Sakantaka-Dalanvitah।
Hara Papamapamarga! Bhramyamanah Punah Punah॥
मन्त्र अर्थ - हे अपामार्ग! मैं काँटों और पत्तों सहित तुम्हें अपने मस्तक पर बार-बार घुमा रहा हूँ। तुम मेरे पाप हर लो।
2. Tarpana (तर्पण)
स्नान के पश्चात् 'यम' के चौदह (१४) नामों का तीन-तीन बार उच्चारण करके तर्पण (जल-दान) करना चाहिये। साथ ही 'श्री भीष्म' को तीन अञ्जलियाँ जल-दान देकर तर्पण करना चाहिये, यहाँ तक कि जिनके पिता जीवित हैं, उन्हें भी यह जल-अञ्जलियाँ देनी चाहिये। जल-अञ्जलि हेतु यमराज के निम्नलिखित १४ नामों का तीन बार उच्चारण करना चाहिये-
ॐ यमाय नमः ॥१॥
ॐ धर्मराजाय नमः॥२॥
ॐ मृत्यवे नमः ॥३॥
ॐ अंतकाय नमः ॥४॥
ॐ वैवस्वताय नमः ॥५॥
ॐ कालाय नमः ॥६॥
ॐ सर्वभूतक्षयाय नमः ॥७॥
ॐ औदुम्बराय नमः ॥८॥
ॐ दधनाय नमः ॥९॥
ॐ नीलाय नमः ॥१०॥
ॐ परमेष्ठिने नमः ॥११॥
ॐ वृकोदराय नमः ॥१२॥
ॐ चित्रया नमः ॥१३॥
ॐ चित्रगुप्ताय नमः ॥१४॥
Om Yamaya Namah॥1॥
Om Dharmarajaya Namah॥2॥
Om Mrityave Namah॥3॥
Om Antakaya Namah॥4॥
Om Vaivasvataya Namah॥5॥
Om Kalaya Namah॥6॥
Om Sarvabhutakshayaya Namah॥7॥
Om Audumbaraya Namah॥8॥
Om Dadhnaya Namah॥9॥
Om Nilaya Namah॥10॥
Om Parameshthine Namah॥11॥
Om Vrikodaraya Namah॥12॥
Om Chitraya Namah॥13॥
Om Chitraguptaya Namah॥14॥
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को सायं-काल घर से बाहर नरक-निवृत्ति के लिए धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष-रुपी चार बत्तियों का दीपक यम-देवता के लिए सर्वप्रथम जलाना चाहिये। इसके पश्चात् गो-शाला, देव-वृक्षों के नीचे, रसोई-घर, स्नानागार आदि में दीप जलाये। इस प्रकार 'दीप-दान' के बाद नित्य का पूजन करे।
***************************************
Related Articles:
Puja Muhurat Choti Diwali/ Narak Chaturthi, Dhanteras Festival Puja Vidhi, Deepawali Puja Vidhi, Govardhan Puja Vidhi, Bhaidooj Puja Vidhi

Post a Comment